‘नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं’, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभाल ली है। उनके नाम का ऐलान एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए पार्टी के संगठनात्मक इतिहास और भविष्य की दिशा पर विस्तार से बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत खुद को भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए की। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता होना सबसे बड़ी पहचान और गर्व की बात है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने हल्के अंदाज़ में लेकिन गहरे संदेश के साथ कहा, “नितिन नबीन अब सिर्फ मेरे अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि मेरे बॉस हैं।” प्रधानमंत्री का यह बयान पार्टी के अंदर अनुशासन, संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व के सम्मान को दर्शाता है।

वन्यजीवों के हमलों में 19 दिनों में छह लोगों की मौत

पीएम मोदी ने भाजपा के सफर को याद करते हुए कहा कि पार्टी ने शून्य से शिखर तक का लंबा और संघर्षपूर्ण रास्ता तय किया है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के योगदान को याद किया, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने वैचारिक नींव मजबूत की। इसके बाद वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी के कार्यकाल में संगठन का व्यापक विस्तार हुआ। राजनाथ सिंह के समय पार्टी ने अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाई और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की। जेपी नड्डा के कार्यकाल में पार्टी पंचायत से लेकर संसद तक और मजबूत हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन की भूमिका केवल भाजपा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 25 साल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसी दौरान विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जाना है और इसमें भाजपा की भूमिका ऐतिहासिक होगी।

पीएम मोदी ने नितिन नबीन के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सरलता, सहजता और व्यवहारिक सोच उन्हें एक प्रभावशाली संगठनकर्ता बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार और संस्कार है, जहां नेतृत्व बदलता है लेकिन विचारधारा और दिशा नहीं बदलती।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More