नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महा नगर पालिका (BMC) और महाराष्ट्र के शहरों के नगर निगम चुनावों में महायुति और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली ऐतिहासिक सफलता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के बढ़ते विश्वास की अभिव्यक्ति बताया है। पार्टी के महासचिव तरुण चुघ और प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी नेयह दावा BJP मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनावी नतीजों पर किया।
ये भी पढ़े
किन्नर अखाड़े का विस्तार: प्रयागराज में 21 कंठी चेले और 7 महामंडलेश्वरों का अभिषेक
त्रिवेदी ने कहा कि BMC जैसे देश और संभवतः एशिया के सबसे बड़े नगर निगम में BJP, महायुती और राजग को मिली प्रचंड जीत यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।(वार्ता)
