उत्तराखंड में जल्द होगी 365 मैडिकल प् की भर्ती, हरि झंडी मिली

Untitled 11 copy 6

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की बड़ी कमी जल्द दूर हो सकेगी। राज्य सरकार ने सात राजकीय मेडिकल कालेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 365 पदों में अनुसूचित जाति के 115, अनुसूचित जनजाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 67, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 37 तथा अनारक्षित वर्ग के 136 पद शामिल हैं।

प्रदेश में इस समय सात राजकीय मेडिकल कालेज हैं। इन कालेजों में लंबे समय से फैकल्टी की कमी बनी हुई है। इन राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 567 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 202 पदों पर ही स्थायी फैकल्टी कार्यरत है, जबकि 365 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अभी विभाग संविदा के आधार पर इन पदों पर तैनाती कर रहा है। अब इन पदों को नियमित भर्ती के माध्यम से भरने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में शत-प्रतिशत स्थायी फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसी उद्देश्य से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए शासन स्तर से जल्द ही उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को सीधी भर्ती का अधियाचन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में 27 विभिन्न संकायों के अंतर्गत की जाएगी। विभाग द्वारा तैयार रोस्टर में बैकलाग के पदों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन पदों के भरने से शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Saudi-Turkey Deal
homeslider International

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

Pakistan-Saudi-Turkey Deal :  पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। तीनों देशों ने शुक्रवार को मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों के खिलाफ […]

Spread the love
Read More