DM व SP ने खिचड़ी मेले के दृष्टिगत गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर चौक का किया निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। खिचड़ी मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सफाई, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवाजाही, निगरानी व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मेला परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। मेला परिसर में स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला परिसर में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाए।

आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के लिए मार्ग सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप, खोया-पाया केंद्र, और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने मेले क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा, बैरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स को सतर्क रहते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगाह रखने, गश्त बढ़ाने एवं प्वाइंट ड्यूटी पर पूर्ण अनुशासन के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा, भगदड़ रोकथाम, लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता, हेल्प डेस्क संचालन व खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More