आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

WhatsApp Image 2026 01 08 at 7.08.11 PM
  • जिले के 17 थानों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम – एसपी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! राज्य स्तर से जारी दिसंबर माह के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, जो पुलिस प्रशासन के लिए गर्व का विषय है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मीडिया को बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस इस वर्ष नौवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इस सफलता पर समस्त पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

Untitled 10 copy
homeslider International

कोयला खनिक दिवस आज: देश की ऊर्जा रीढ़ को सलाम, खदानों में काम करने वाले मजदूरों के साहस को नमन

राजेन्द्र गुप्ता हर साल 4 मई को कोयला खनिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन खदान में काम करने वाले खनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। कोयला ऊर्जा का मूल स्रोत है। कोयला प्रमुख जीवाश्म ईंधनों में से एक है जिसमें भरपूर कार्बन होता है। कोयले और प्रदूषण के साँस लेने से खनिकों को […]

Read More
HoroscopeNayaLook
Astrology homeslider

धन लाभ के प्रबल योग! इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

आज सोमवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से खास रहने वाला है। खासतौर पर चार राशियों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन पर रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा और बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन… राजेन्द्र गुप्ता मेष : व्यापार में चल रही उलझनों से […]

Read More
Untitled 9 copy
Crime News homeslider National

सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना नया लुक डेस्क नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक […]

Read More