“डोनाल्ड ट्रंप पर वही कार्यवाही हो, जो एक आतंकवादी पर होती है” विश्वात्मा

गोवर्धना /बक्सा। विश्व परिवर्तन मिशन के संस्थापक तथा अंतर्राष्ट्रीय राजव्यवस्था पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक श्री विश्वात्मा ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी पर आरोप लगाकर जाकर उसे उसके घर से उठाकर ले आए, तो वह गिरफ्तारी नहीं बल्कि अपहरण होता है। इसलिए अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार किया है, वह गिरफ्तारी नहीं, अपितु एक आतंकवादी कार्यवाही है। अतः ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय अदालत को वारंट जारी करना चाहिए। उनको वही सज़ा दी जानी चाहिए, जो एक आतंकवादी को दी जाती है।

विश्वात्मा बक्सा जिले के गोवर्धना में आयोजित एक पुनर्जागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि दुनिया ने इस घटना को हल्के में लिया, तो तीसरा विश्व युद्ध रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्व में कानून का शासन लागू करने के लिए 193 देशों को संयुक्त राष्ट्र संघ को अपग्रेड कर “संयुक्त राष्ट्रीय सरकार” के रूप में रूपांतरित करने का प्रस्ताव गत वर्ष भेजा था तथा भारत के विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात कर भारत में एक शांति मंत्रालय बनाने का निवेदन किया था।  विश्वात्मा ने कहा कि नई विश्व व्यवस्था के निर्माण हेतु भारत नेतृत्व करे, इसकी पूरी जिम्मेदारी उठाने की उन्होंने पेशकश भी की थी, किंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह प्रस्ताव भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के ठंडे बस्ते में पड़ा है।

‘विश्व व्यवस्था पर लोकतंत्र की पुनर्खोज’ नामक पुस्तक के लेखक विश्वात्मा ने कहा कि अमेरिका के अंदर की किसी भी अदालत को अंतर्राष्ट्रीय अदालत का दर्जा नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराध का आरोप लगने पर किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी होती है, उसी प्रकार अपराध का आरोप लगने पर अमेरिका और वेनेजुएला सहित दुनिया के किसी भी देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

विश्वात्मा ने कहा कि इसीलिए यह आवश्यक है कि दुनिया तत्काल एक अंतर्राष्ट्रीय संधि करे और हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को संप्रभुता में उसका अंश प्रदान किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के चंगुल से छुड़ाकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के हवाले कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय को प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए कानूनों की आवश्यकता है। इन कानूनों के निर्माण हेतु एक विश्व संसद की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों को लागू करने के लिए एक “संयुक्त राष्ट्रीय सरकार”, अर्थात विश्व सरकार, की भी तुरंत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैसे देश के अंदर कानून के शासन की आवश्यकता है, वैसे ही विश्व स्तर पर भी कानून का शासन होना चाहिए।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
homeslider International

ट्रंप के दावों के बीच ईरान का बड़ा हमला: US बेड़े पर मिसाइल, कुवैत एयरपोर्ट निशाने पर

नया लुक डेस्क मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत के दावों के बीच ईरान ने अमेरिकी और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें […]

Read More
homeslider International

ईरान ने F-18 जेट गिराने का दावा, अमेरिका ने खारिज किया ‘सफेद झूठ’

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है। इस दावे के साथ ईरान ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें जेट पर एक चमकदार रोशनी गिरती दिख रही है और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। […]

Read More