जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सिसवा रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर पालिका सिसवा स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरे में बिहार से आए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी ने व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में साफ-सफाई को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आने वाले आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पहचान के अभाव में बाहर न सोये। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र और रेलवे स्टेशन पर अलाव व्यवस्था को भी देखा। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया। उन्होने कहा ठंड से लोगों के बचाव के आवश्यक इंतजाम करें।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Purvanchal

तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट […]

Read More