नौतनवां में गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Untitled 11 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को नौतनवां स्थित गुरुद्वारा सभा के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर  गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक पालकी में सजाकर पंज प्यारों के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ‘सत  अकाल’ और ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

बैंड बाजे और कीर्तन मंडलियों द्वारा गुरबाणी का मनमोहक गायन किया गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पंज प्यारों पर पुष्प वर्षा की गई तथा जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान, शरबत और लंगर की उत्तम व्यवस्था की गई।

इस धार्मिक आयोजन में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास पुरुष कभी भी राजसत्ता, जमीन-जायदाद, धन-संपदा या यश की प्राप्ति के लिए युद्ध नहीं करते। गुरु गोविन्द सिंह  ऐसे ही महान इतिहास पुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ संघर्ष किया। इस अवसर पर धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, अनिल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, अशोक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Uncategorized

मेरठ: नासिक में सराफा लूट करने वाला राहुल वैद अंबाला से गिरफ्तार

लूट के मामलों में था वांछित, अम्बाला में कर रहा था मौज ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने अंतरराज्यीय सराफा लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के आभूषण व्यापारी और महाराष्ट्र के नासिक में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में वांछित […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी

Arun Govil :  नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब अभिनेता अरुण गोविल का एक नया सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण […]

Spread the love
Read More
Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More