एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर

देहरादून। एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी राज यज्ञ अवस्थी गत 15 दिनों से पुलिस को लगातार नाच नचा रहा है। नेपाल पुलिस भी उसके ठिकानों को खंगाल रही है और उत्तराखंड पुलिस भी लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अब आरोपी राज यज्ञ अवस्थी के बेहद नजदीक है। संभवत: शुक्रवार रात तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है।

नौ दिसंबर को सेलाकुई में हुई घटना में घायल हुए एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। चकमा की मौत के बाद इसे हत्या में तरमीम किया गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी यज्ञ राज अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की पुलिस भी आरोपी को पकड़ने के लिए मदद कर रही है।

नेपाल की पुलिस ने आरोपी के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद है। उसे लगातार ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तेजी से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

homeslider National Politics

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी […]

Read More
homeslider National Politics

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल जेट, रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फ्रांस से अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय को देश की वायु शक्ति में रणनीतिक बढ़त के […]

Read More
Entertainment homeslider

केस में फंसे राजपाल यादव से जुड़ी बड़ी खबर

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करना पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट में 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त रुख अपनाया और भुगतान में देरी […]

Read More