अंकिता हत्याकांड : लगातार बढ़ती जा रही हैं उर्मिला सनावर की मुश्किलें

नया लुक ब्यूरो 

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों में बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश न होने पर अब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।बृहस्पतिवार को भी हरिद्वार पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने सहारनपुर पहुंचकर उर्मिला के आवास पर नोटिस चस्पा किए। तय समय में पेश न होने की स्थिति में गिरफ्तारी वारंट हासिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में दर्ज मुकदमों में नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पहले बहादराबाद थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी उसे नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन वह अब तक जांच में शामिल नहीं हुई। तीन बार नोटिस जारी होने के बावजूद पेश न होने को पुलिस गंभीरता से ले रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य स्तर की एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

एसटीएफ को भी उर्मिला की तलाश में लगाया गया है। दरअसल, भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच सामने आए ऑडियो क्लिप के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई थी। ऑडियो में अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम उछाले जाने के बाद विवाद और गहरा गया। इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ् के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की ओर से बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए उर्मिला को नोटिस भेजा था। अब ज्वालापुर और झबरेड़ा थानों में दर्ज मामलों में भी नोटिस चस्पा किए जाने के बाद पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। यदि उर्मिला सनावर दो दिन के भीतर पुलिस के सामने उपस्थित नहीं होती है तो कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More