नितिन सिंह के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक

  • अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने माहौल को कर दिया और भी गमगीन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नितिन सिंह के असमय निधन ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। जैसे ही उनके अंतिम दर्शन की खबर फैली, सिंहपुर मानो ठहर-सा गया। हर गली, हर रास्ता उनके आवास की ओर बढ़ते कदमों से भर गया। आंखों में आंसू और दिल में भारी पीड़ा लिए लोग अंतिम बार नितिन सिंह का चेहरा देखने पहुंचे। अंतिम दर्शन में जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार पाण्डेय, सदामोहन उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी, रंजन त्रिपाठी सहित अन्य जिलों से पहुंचे तमाम विधायक जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के पार्टी अध्यक्ष मौजूद रहे।

हर कोई शोकाकुल परिवार के सामने नतमस्तक दिखाई दिया। इसके साथ ही आसपास और दूर-दराज के कई गांवों से आए ग्राम प्रधानों की उपस्थिति ने नितिन सिंह के सामाजिक जुड़ाव और लोकप्रियता को स्पष्ट कर दिया। श्रद्धांजलि के दौरान माहौल इतना भावुक हो गया कि अपने आंसुओं को कोई रोक नहीं पाया। नितिन सिंह के पिता लल्लू सिंह  को ढांढस बंधाते हुए कई जनप्रतिनिधियों की आंखें भी छलक पड़ीं। शब्द साथ नहीं दे पा रहे थे, बस खामोशी में गूंजता दर्द हर दिल को चीर रहा था।

पूरा गांव श्मशान-सा सन्नाटा ओढ़े खड़ा रहा। हर चेहरे पर एक ही सवाल था- इतनी कम उम्र में यह कैसी विदाई? नितिन सिंह की मुस्कान, उनका अपनापन और सरल स्वभाव लोगों की आंखों के सामने घूमता रहा और हर याद आंसुओं में बदलती चली गई। यह दृश्य ऐसा था, जिसने पत्थर दिल को भी रुला दिया। नितिन सिंह भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी यादें, उनका अपनापन और लोगों के दिलों में उनके लिए उमड़ा यह सैलाब हमेशा गवाही देता रहेगा कि वे कितने खास थे।

homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More