चांदी ने मचाया बाजार में धमाल, एक साल में 155% उछाल; सोना भी रहा मजबूत

इस वर्ष कीमती धातुओं के बाजार ने निवेशकों और आम ग्राहकों—दोनों को चौंका दिया। जहां सोने ने अपनी पारंपरिक मजबूती बनाए रखी, वहीं चांदी ने रिकॉर्डतोड़ तेजी के साथ बाजार में नई पहचान बना ली। वर्ष की शुरुआत में चांदी का भाव 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 27 दिसंबर तक बढ़कर 2,52,735 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। यानी एक साल में चांदी ने करीब 155.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जो सोने से कहीं अधिक है।

सराफा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी को सोने की कीमत 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पूरे वर्ष में लगातार बढ़त के बाद 27 दिसंबर को इसका भाव 1,43,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इस तरह सोने ने लगभग 82.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया। हालांकि यह रिटर्न निवेश के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है, लेकिन आम ग्राहकों के लिए सोना पहले की तुलना में कहीं अधिक महंगा हो गया है। कीमतों में इस तेज उछाल का सीधा असर उपभोक्ताओं की पसंद पर भी पड़ा है। महिलाओं में जहां आभूषणों के लिए चांदी की ओर रुझान बढ़ा है, वहीं पुरुष वर्ग निवेश के नजरिये से चांदी को बेहतर विकल्प मान रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी की औद्योगिक मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने इसकी कीमतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मुख्यालय में बैठकर बेहतर पुलिसिंग नहीं, जनता से संवाद जरूरी: पुलिस मंथन में बोले सीएम योगी

 

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि वर्ष समाप्त होने में अभी कुछ दिन शेष हैं और इस दौरान कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। मौजूदा रुझान को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के अंतिम दिनों में भी सोने-चांदी के भाव ऊंचे बने रह सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के अनुसार फिलहाल लग्न का ऑफ-सीजन चल रहा है, जिससे बाजार में सीमित खरीदारी देखी जा रही है। इसके बावजूद कई लोग आगामी विवाह लग्न को ध्यान में रखते हुए अभी से गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।

काशी सराफा मंडल के अध्यक्ष रवि सराफ का कहना है कि इस वर्ष बाजार में चांदी की तेजी ने निवेशकों को खासा लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों धातुओं ने मजबूती दिखाई हो, लेकिन रिटर्न के मामले में चांदी ने साफ तौर पर बाजी मार ली है। आने वाले महीनों में लग्न सीजन के नजदीक आते ही बाजार में फिर से हलचल तेज हो सकती है।

Business

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹ पांच और डीजल ₹तीन महंगा कर आम जनता को झटका दिया

भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर आम जनता की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत ₹5 और डीजल की कीमत ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दी है। यह वृद्धि ऐसे समय में […]

Read More
Business

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड $103 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे निवेशकों और अर्थशास्त्रियों के बीच चिंता बढ़ गई है। इस तेजी की मुख्य […]

Read More
Business

अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

देश में हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी  सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी गई, जिसके तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य छोटे और दूरदराज के […]

Read More