बेलहिया में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर सर्वपक्षीय चर्चा कार्यक्रम आयोजित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बेलहिया/रुपन्देही। सिद्धार्थनगर-एक बेलहिया में बेलहिया गांव समाज के तत्वावधान में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर एक सर्वपक्षीय चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 2082 पौष 12 गते, शनिवार को कोटहिमाई मंदिर परिसर, बेलहिया में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की संयोजकता माधव शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बेलहिया क्षेत्र में बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण पार्किंग की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी पक्षों की साझा पहल आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन कुमार शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग न केवल यातायात बाधित करती है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, समाज और व्यवसायियों के बीच समन्वय बनाकर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया। सर्वपक्षीय चर्चा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने, निर्धारित स्थान चिन्हित करने और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव रखे। अंत में सभी की सहमति से समस्या समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More
Analysis homeslider International

होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि युद्ध के मैदान में जब बंदूकें खामोश होने लगती हैं, तब झूठ के नगाड़े सबसे जोर से बजते हैं। आज फारस की खाड़ी के तपते पानी में जो कुछ घट रहा है, वह किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं है, लेकिन इस पटकथा का अंत वैसा नहीं […]

Read More