टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए बड़ी पहल, कॉन्सुलेट जनरल ने शुरू किया वन स्टॉप सेंटर

कनाडा के टोरंटो में रह रही भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को लेकर भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। टोरंटो स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने महिलाओं के लिए एक विशेष वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन (OSCW) की शुरुआत की है। यह सेंटर घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, परित्याग, गलत व्यवहार और कानूनी परेशानियों से जूझ रही भारतीय महिलाओं को तत्काल और समन्वित सहायता प्रदान करेगा।

भारतीय मिशन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सेंटर पूरी तरह से बेनिफिशियरी-सेंटर्ड अप्रोच पर काम करेगा। इसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समय पर सही संसाधनों से जोड़ना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपनी समस्याओं से बाहर निकल सकें। सेंटर के माध्यम से तत्काल काउंसलिंग, साइको-सोशल सपोर्ट, कानूनी सलाह और जरूरी मामलों में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कॉन्सुलेट जनरल ने बताया कि OSCW का संचालन एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा किया जाएगा। यह सेंटर 24×7 हेल्पलाइन के जरिए संकट में फंसी महिलाओं की कॉल को तुरंत रिसीव करेगा। जरूरत के अनुसार महिलाओं को काउंसलिंग, इमोशनल सपोर्ट और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पहले से सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) गैर-सरकारी संगठनों की मदद भी ली जाएगी।

मथुरा से शुरू हुआ यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का पहला दौरा

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सेंटर की सभी गतिविधियां कनाडा के स्थानीय कानूनों के अंतर्गत ही संचालित होंगी। इसके साथ ही, भारत सरकार के नियमों के अनुसार, किसी भी तरह की वित्तीय सहायता मींस टेस्टेड बेसिस पर दी जाएगी, ताकि वास्तव में जरूरतमंद महिलाओं को ही लाभ मिल सके। यह महत्वपूर्ण पहल टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इस घटना ने न सिर्फ भारतीय समुदाय को झकझोर दिया, बल्कि विदेशों में भारतीय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडाई पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ देशव्यापी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है।

भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कॉन्सुलेट ने कहा कि वह इस हत्या से स्तब्ध और अत्यंत दुखी है। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए यह भी बताया कि भारतीय अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कनाडाई प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More