UP में पुलिसिंग की नई रणनीति पर मंथन, दो दिन चलेगी वरिष्ठ अफसरों की कॉन्फ्रेंस, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश की पुलिसिंग का विस्तृत रोडमैप तैयार होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों दिन शामिल रहेंगे और सीधे तौर पर पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे। कॉन्फ्रेंस में सभी जोन के एडीजी, आईजी और डीआईजी भाग लेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिसिंग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियां, ड्रग तस्करी, महिला सुरक्षा, सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके साथ ही बीट पुलिसिंग को और मजबूत करने, पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने और ई-ऑफिस व सीसीटीएनएस जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार चाहती है कि तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण को और तेज व पारदर्शी बनाया जाए। आने वाले समय में पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कॉन्फ्रेंस बेहद अहम मानी जा रही है। चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी पहले से ही पुलिस तंत्र को अलर्ट मोड में लाना चाहते हैं, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाएगी कि वे अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं और अपराध के नए ट्रेंड्स की जानकारी साझा करें। इससे प्रदेश स्तर पर एक समन्वित रणनीति तैयार की जा सकेगी।

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More