गोमतीनगर विस्तार: दो गज जमीन के लिए भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

murder
  • रास्ते में रोककर दिया घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दो गज जमीन के खातिर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के खरगापुर में 52 वर्षीय रामदेव की छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि कलयुगी भाई ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह सब्जी खरीदने के निकले थे तभी रास्ते में रोककर पीट-पीटकर मार डाला। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात सोमवार देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित खरगापुर में रहने वाले 52 वर्षीय रामदेव परिवार के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है सोमवार शाम राम देव सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे कि रास्ते में पंचायत भवन के पास भाई मोनू ने पत्नी सीमा के साथ मिलकर लाठी-डंडों ताबड़तोड़ से हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगते ही रामदेव सड़क पर गिर गए। इस पर मोनू ने उनके सीने पर चढ़ के लातें मारी। मारपीट होती देख आसपास भीड़ जमा होने लगी तो हमलावर दंपति मौके से भाग निकले। घटना होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बेटे जितेश को दी।

परिवार मौके पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से रामदेव को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More