- वह अतिविशिष्ट सुरक्षा में तैनात थे गुलजार
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के अतिविशिष्ट सुरक्षा (गार्द सुरक्षा ) तैनात PAC में तैनात जवान 30 वर्षीय गुलजार अली का शव शुक्रवार को स्लीपिंग बेड मृत अवस्था में पड़ा मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना निवासी सराफत का 30 वर्षीय बेटा गुलजार अली गौतमबुद्ध नगर में 49 वीं बटालियन पीएसी में बतौर आरक्षी के पद पर तैनात थे। गुलजार वर्तमान में गौतमपल्ली क्षेत्र स्थित VIP सुरक्षा (गार्द ड्यूटी ) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि गुलजार मेस में खाना खाने के बाद गार्द रूम में अपने स्लीपिंग बेड पर सोने चले गए थे। देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर सहकर्मियों ने गुलजार को आवाज दी। जवाब न मिलने पर सहकर्मी गार्द रूम में जाकर देख तो सन्न रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
