पंजाब की मिट्टी से बॉलीवुड को श्रद्धांजलि: मोगा के मूर्तिकार बना रहे हैं धर्मेंद्र की प्रतिमा

abhanata thharamathara ka satacaya bnata maratakara ikabl saha f77a214a7e85fc473caab1709e89ee51

पंजाब के मोगा जिले के गांव मानुके में इन दिनों एक खास कला कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के प्रसिद्ध मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। यह प्रतिमा न केवल एक कलाकृति होगी, बल्कि पंजाब की मिट्टी से जुड़े एक महान कलाकार को दी जाने वाली भावनात्मक श्रद्धांजलि भी होगी। 24 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र न सिर्फ बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाते थे, बल्कि वे अपनी सादगी और पंजाब से गहरे जुड़ाव के लिए भी जाने जाते थे। उनका जन्म पंजाब में हुआ था और उनके पिता केवल कृष्ण देओल पेशे से शिक्षक थे। आखिरी बार धर्मेंद्र 14 दिसंबर 2015 को लुधियाना आए थे।

इसी जुड़ाव को महसूस करते हुए मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल ने अपनी कला के माध्यम से उन्हें यादगार बनाने का फैसला किया। इकबाल सिंह गिल ने बताया कि धर्मेंद्र की प्रतिमा लगभग एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी, जिसके बाद इसे उनकी निजी आर्ट गैलरी में स्थापित किया जाएगा। यह स्टैच्यू अभिनेता की कद-काठी और व्यक्तित्व के अनुरूप बनाई जा रही है। इकबाल सिंह के अनुसार, इस प्रतिमा को बनाने में करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे वह स्वयं वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कोई व्यावसायिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक कलाकार द्वारा अपने आदर्श को दी गई श्रद्धांजलि है। बचपन से ही मूर्ति निर्माण में रुचि रखने वाले इकबाल ने महज 20 साल की उम्र में अपनी पहली मूर्ति गौतम बुद्ध की बनाई थी। खेती-बाड़ी के साथ-साथ उन्होंने मूर्तिकला को अपना जुनून और पेशा बना लिया।

सेबी और पंचायती राज मंत्रालय ने उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम

इकबाल सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र जैसे कलाकार पंजाबियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और उनके व्यक्तित्व की छाप कभी मिट नहीं सकती। उन्होंने आगे बताया कि अब तक वे बाबा लाडी शाह, सिद्धू मूसेवाला, संदीप नंगल अंबियां, कई शहीद सैनिकों और अनेक प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियां बना चुके हैं।

उनकी बनाई मूर्तियां न सिर्फ देश के अलग-अलग राज्यों में, बल्कि विदेशों तक भेजी जा चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, महान एथलीट मिल्खा सिंह सहित कई अन्य महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं भी उनकी कला का हिस्सा रही हैं। धर्मेंद्र की यह प्रतिमा कला प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण बनने की उम्मीद है।

Entertainment Uttar Pradesh

*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

*जन्माष्टमी पर बड़ी शुरुआत: श्री श्री रवि शंकर के WFAC और डॉ. साजन राज कुरुप के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी दुनिया भर में होगी रिलीज़* Krishnavataram : पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज़ और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) के […]

Read More
Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More
Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More