हेमंत के दिल्ली दौरे के निहितार्थ: झारखंड में बन सकते हैं सत्ता के नये समीकरण

  • कांग्रेस से पल्ला झाड़कर हेमंत थाम सकते हैं बीजेपी का दामन,
  • बीजेपी अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता की गुपचुप मुलाकात दे रहे संकेत,

रंजन कुमार सिंह

झारखंड सरकार में क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? कांग्रेस को भले ही यह भरोसा हो कि झारखंड सरकार में सब सामान्य है, लेकिन पिछले कई घटनाक्रम असामान्य स्थितियों की ओर ही इशारा कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार दिल्ली दौरों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि झारखंड में नए सत्ता समीकरण बन सकते हैं। इसी बीच झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की एक रहस्यमयी मुलाकात का वीडियो सामने आ गया है। यह झारखंड की राजनीति में असामान्यता को बल देने वाला है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। उनके बुधवार को रांची लौटने की संभावना है। बीते 15 दिनों में वे दूसरी बार दिल्ली के दौरे पर गए हैं। कहने को तो वे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गए थे, लेकिन कहा जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं है। वे एक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। झारखंड का एक सीसीटीवी फुटेज इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में झारखंड विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कुछ कागजात देते हुए नजर आ रहे हैं। यह कौन से पेपर हैं? क्या यह कोई लिस्ट है?

वीडियो में दिख रहा है कि बाबूलाल मरांडी धीमे कदमों से आगे बढ़ते हैं और विपरीत दिशा से प्रदीप यादव उनके समीप पहुंचते हैं। यादव उनको कुछ पेपर देते हैं। बाबूलाल मरांडी पेपर को देखते हैं और यादव उनसे चर्चा करते हुए, पेपर पर उंगली से कुछ दिखाते हैं। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों नेता विपरीत दिशाओं में रवाना हो जाते हैं। झारखंड में सियासी बदलाव होने की अटकलों के बीच यह रहस्यमयी मुलाकात चर्चा में है। दरअसल, झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार के बेटे की बीते दिनों शादी हुई थी। शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन भी हुआ। इस रिरेप्शन पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। हेमंत सोरेन सोमवार की दोपहर की दिल्ली पहुंच गए थे। बता दें, संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार 10 दिसंबर को संजना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। संतोष गंगवार के बेटे के रिसेप्शन के बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जाहिर सी बात है, जब रिसेप्शन में बीजेपी के नेता और सीएम हेमंत सोरेन होंगे तो दोनों के बीच बातजीत भी हुई होगी।

Jharkhand

सागवान वाला पलंग टूटे या न, लेकिन थानेदार महोदया ने…

महिलाओं के साथ खेसारी के गाने पर ऐसी थिरकी कि सोशल मीडिया का रिकॉर्ड टूटा नई दिल्ली। एक समय था जब अलीशा चिनॉय की आवाज युवाओं की धड़कनों पर राज करती थी। 80-90 के दशक में “भारत में किए गए” और ज़ूबी ज़ूबी जैसे गानों ने उन्हें पॉप म्यूजिक की पहचान बना दिया था। उनकी […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More