क्रिसमस और नए साल पर मसूरी के लिये लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

देहरादून। क्रिसमस और नए साल पर मसूरी-देहरादून में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 20-21 दिसंबर से नया प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत भीड़ बढ़ने पर मसूरी में कुठाल गेट से शटल सेवा शुरू की जाएगी और पर्यटक वाहनों को शहर के भीतर आने से रोका जाएगा।

क्रिसमस, नए साल पर मसूरी और देहरादून में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। मसूरी जाने वाले पर्यटक वाहनों को शहर के भीतर नहीं आने दिया जाएगा। वहीं मसूरी में वाहनों की भीड़ होने शटल सेवा शुरू की जाएगी। मसूरी में 20 दिसंबर के वीकएंड से विंटर लाइन कार्निवाल, क्रिसमस, नए साल के जश्न के चलते भीड़ रहेगी। इसलिए मसूरी के लिए चार अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं।

मसूरी में पार्किंग फुल होने पर पर्यटकों को कुठाल गेट से शटल सेवा से मसूरी भेजा जाएगा। सामान्य स्थिति में पर्यटक वाहन जाएंगे। मसूरी की 70 प्रतिशत पार्किंग भरने पर प्लान-बी लागू होगा। जिसके तहत पर्यटकों के वाहन किंग क्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। वहां से शटल सेवा से उन्हें आगे भेजा जाएगा। किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर प्लान-सी के तहत गज्जी बैंड पर पार्किंग कराई जाएगी। यहां से शटल सेवा चलेगी। यदि गज्जी बैंड भी भर जाता है, तो प्लान-डी लागू होगा। मसूरी शहर के भीतर कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। देहरादून शहर में राजपुर रोड आदि इलाकों में भीड़ होने पर कैनाल रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट होगा।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More