उत्तराखंड में 50 रोप वे बनाये जायेंगे, प्रस्तावों में कैंची धाम भी शामिल

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश भर के लिए 50 रोप वे प्रस्तावित किए हैं जिनमें से 6 प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। जिसमें सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब प्रोजेक्ट्स का कार्य आवंटन कर दिया गया है। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर, नैनीताल अनुमोदन के चरण में है। रोपवे विकास के लिए गठित संचालन संचालन समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में रोप वे निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में बनने वाले सभी रोपवे प्रस्तावों को समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा ताकि अलग-अलग एजेंसियों द्वारा तैयार किया जा रहे प्रोजेक्ट में डुप्लीकेसी ना हो। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोपवे के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स बनने से अगले 5-10 सालों में स्थानीय स्तर पर जिन नए पर्यटक स्थलों का विकास, मार्गों का विस्तारितकरण किए जाने की जरूरत है उनके लिए अभी से रोड मैप तैयार कर लिया जाए। प्रदेश में 50 रोप वे प्रस्तावित किए गए हैं। कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक रोप वे की डीपीआर तैयार की जा रही है। रैथल बारसू से बरनाला, उत्तरकाशी और जोशीमठ- औली- गौरसों रोपवे की डीपीआर के लिए निविदा प्रक्रिया भी गतिमान है। मुख्य सचिव ने कहा कि शुरुआत में इन 6 प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस किया जाए। सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट्स की प्रत्येक स्टेज की टाइमलाइन तैयार किए जाने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने वन एवं वन्य जीव स्वीकृतियों की प्रक्रिया में भी तेजी लाने की बात कही है। रोपवे निर्माण के लिए हेवी मशीनरी को निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए सड़कों के टर्निंग रेडियस बढ़ाने और पुलों के मजबूतीकरण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंची धाम को भी शामिल करने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव का कहना है कि कैंची धाम के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोपवे प्रोजेक्ट की संभावना को तलाशा जाए।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More