पिंजरे से शिकार चट कर चंपत हुआ गुलदार पकड़ाया

Untitled 2 copy 15

नैनीताल। पिंजरे से शिकार डकार कर चंपत होने वाला शातिर बाघ आखिरकार कब्जे मे आ गया। चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में लंबे समय से दहशत का कारण बने शातिर गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने बीती रात लगभग दो बजे पकड़ लिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रात को गुलदार पिंजरे मे पहुंचा और ट्रैप हो गया।

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार के अचानक हमले में 45 वर्षीय  देव सिंह अधिकारी की मृत्यु हो गई थी। गांव में घर से शौच को निकले स्थानीय व्यक्ति को गुलदार ने शिकार बनाया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया था।

जिलाधिकारी स्वयं बीती रात लगभग इसी समय वन विभाग की टीम के साथ मंगोली क्षेत्र में गश्त पर पहुंचे थे। एहतियातन वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वन विभाग द्वारा आदमखोर गुलदार को ट्रैप करने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग को गुरुवार को उस वक्त मायूसी हाथ लगी जब पिंजरे के शिकार को तो गुलदार चट कर गया, लेकिन पिंजरे के लॉक ना हो पाने की वजह से शिकार को खाकर गुलदार चंपत हो गया था।

Spread the love

Aaj Ka Mausam 
homeslider National Weather

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी तो कहीं मूसलाधार बारिश

Aaj Ka Mausam  देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून की ताजा रिपोर्ट में कई राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश […]

Spread the love
Read More
Tender scams
Bihar homeslider

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

Tender scams बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश […]

Spread the love
Read More
High Price of Mangoes
Business homeslider National

नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, बाजार में बढ़ी महंगाई की आशंका

High Price of Mangoes भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों के बीच नेपाल सरकार ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगा दी है। सरकार ने इस फैसले के पीछे आमों में कथित रूप से अधिक कीटनाशक पाए जाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त क्वारंटीन सुविधाओं की कमी को वजह बताया है। हालांकि, जानकारों […]

Spread the love
Read More