योगी सरकार का मास्टर प्लान: घुसपैठियों की देशभर में बनेगी निगेटिव लिस्ट

लखनऊ | योगी सरकार ने यूपी से अवैध घुसपैठ को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में एक व्यापक और वैज्ञानिक रणनीति बनाई है। बदलते समय के साथ घुसपैठ का तरीका भी हाईटेक हुआ है, इसलिए इसे रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल अनिवार्य माना गया। इसी सोच के तहत सरकार अब डिटेंशन सेंटरों में कैद घुसपैठियों की बायोमीट्रिक डिटेल्स का एक सेंट्रल डेटाबेस तैयार कर रही है।

इस डेटाबेस में फिंगरप्रिंट से लेकर फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम तक की जानकारी शामिल होगी। इससे दो फायदे होंगे: पहला, फर्जी पहचान के जरिए किसी भी जगह सरकारी लाभ या दस्तावेज हासिल करने की संभावना खत्म हो जाएगी। दूसरा, सुरक्षा एजेंसियों के पास एक स्थायी और साझा पहचान रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जो भविष्य की निगरानी को आसान बना देगा।

सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कदम है ‘नेगेटिव लिस्ट’। ये लिस्ट उन सभी घुसपैठियों की होगी, जिनकी पहचान और गतिविधियों की पुष्टि हो चुकी है। एक बार नाम शामिल होने के बाद ये कोई भी कानूनी या सरकारी आईडी—जैसे आधार, पैन, राशन कार्ड, पासपोर्ट—कभी नहीं बनवा सकेंगे। यह व्यवस्था इस स्केल पर पहली बार लागू की जा रही है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोहों का डिजिटल विश्लेषण किया जाए। टेक्नोलॉजी के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि अवैध घुसपैठियों ने किन चैनलों के माध्यम से दस्तावेज तैयार करवाए और इसमें कौन लोग शामिल रहे। सरकार इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानती है।

इसके अलावा, फर्जी दस्तावेज जारी करने में यदि कोई कर्मचारी, बिचौलिया या स्थानीय एजेंट शामिल पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की ढिलाई या मिलीभगत दोबारा भविष्य में घुसपैठ को बढ़ावा न दे सके।यह योजना केवल यूपी तक सीमित नहीं है। सरकार सभी डेटा को केंद्रीय एजेंसियों के साथ शेयर करने जा रही है, ताकि ये घुसपैठिए देश के किसी भी हिस्से में नई पहचान के साथ प्रवेश न कर सकें। एयरपोर्ट, रेलवे, प्रशासनिक विभाग, पुलिस, और जांच एजेंसियों को यह डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।नीतिगत स्तर पर यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह भविष्य में अवैध घुसपैठ को लगभग असंभव बना देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की डेटा-ड्रिवन सिस्टम से न केवल सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के बड़े नेटवर्क पर भी निर्णायक प्रहार होगा।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More