गोपेश्वर में पेयजल संकट बेकाबू, परेशान लोगों ने किया सड़क जाम

चमोली। गोपेश्वर के पाडुली, पपडियाणा, सुभाषनगर और हल्दापानी समेत कई वार्डों में लगातार पानी न मिलने से नागरिकों का सब्र आखिरकार टूट गया। दो दिनों से एक बूंद पानी न आने के बाद आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तनों के साथ चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर धरना देकर दो घंटे तक सड़क जाम कर दी। इस दौरान दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और पुलिस प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए। लोगों का आरोप साफ़ है कि बार बार योजना के पाइप क्यों टूटते हैं।

अमृत गंगा पेयजल योजना, जो गोपेश्वर की आधी से अधिक आबादी को पानी देती है, पिछले एक माह से बार-बार ठप हो रही है। 10 किलोमीटर दूर से लाई जा रही इस लाइन के लगातार क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई रोज़ाना बाधित हो रही है। ताज़ा टूट-फूट के कारण कई वार्ड 48 घंटे से पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

गुस्से में उबलते नागरिकों ने मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों को घेरकर पूछा कि क्या विभाग को लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। क्यों हर हफ्ते लाइन लगानी पड़ रही है। ऐ किसकी लापरवाही है। खाली घड़ों और बर्तनों की खड़खड़ाहट के बीच स्थानीय महिलाओं ने दर्द भरी आवाज़ में कहा कि हम रोज़ कुएं – नालों से पानी ढो रहे हैं. बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे और बुजुर्ग क्या करेंगे। कई लोगों ने बताया कि अगर विभाग समय पर मरम्मत और निगरानी करता, तो बार-बार होने वाली इस दुर्दशा का सामना जनता को नहीं करना पड़ता। आखिरकार लंबे हंगामे और तीखी बहस के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।

homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More
Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More