इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष बने भंडारी

Untitled 3 copy 3

देहरादून। महेंद्र भंडारी को इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट के स्टेट चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है। स्टेट चैप्टर की रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत कर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, रेडियोग्राफरों के हक, सम्मान और तकनीकी उन्नयन को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य पंकज सिंह, नेशनल सेक्रेट्री (ऑपरेशन) कुमार आर. चंद्रन और चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी गोपी डोभाल शामिल रहे। आयोजन में दून मेडिकल कॉलेज के आरएसओ एवं सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर अभय नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत राम उनियाल, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष बीनू परिहार, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) लुकमान चौधरी, उपाध्यक्ष (प्रोफेशनल डेवलपमेंट) दिव्या चौहान, उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन) संदीप राणा, उपाध्यक्ष (वेलफेयर) प्रशांत जुयाल, उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन) रोहित रंजन और स्टेट प्रवक्ता जसलीन कौर का चयन किया गया।

अतिथियों ने कहा कि रेडियोग्राफर चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर इलाज की प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में रेडियोग्राफरों को निरंतर सीखते रहना होगा। संस्था द्वारा सम्मेलन, गोष्ठी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों को नई एवं आधुनिक तकनीक से अपडेट किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। कार्यक्रम में बताया गया कि संस्था का पूरे देश में 22 हजार से अधिक सदस्यों का नेटवर्क तैयार है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भंडारी और महामंत्री अभय नेगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, पदोन्नति, वेतन सहित अन्य मसलों को प्रखरता से उठाया जाएगा। एलाइड हेल्थ प्रोफेशन के विस्तार के साथ राज्य के अधिकाधिक रेडियोग्राफरों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में आनंद कुमार, नवीन पाल, बसंती नेगी, अमन, माजिद, आदित्य नौटियाल, प्रशांत, विनोद चमोली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More