नौतनवां क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विकास कार्यों पर की चर्चा

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड नौतनवां के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि नौतनवां विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने की। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी को बुके भेंट और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका भव्य सम्मान एवं स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है।

ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सदैव सहभागी बन रहे हैं। वह घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चौमुखी विकास की गति तेज हुई है। बैठक का सफल संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी नौतनवां समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More