कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में फरार आरोपी शुभम जायसवाल ने HC में दस्तक

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शुभम ने FIR रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका दायर की है। हालांकि, गुरुवार को याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले को अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि NDPS एक्ट के अलावा अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है, लेकिन कोर्ट ने बहस को आगे बढ़ाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।

यह मामला 15 नवंबर 2025 को वाराणसी कोतवाली थाने में NDPS एक्ट की धारा 26(d) के तहत दर्ज FIR से जुड़ा है। FIR में शुभम जायसवाल, उनके पिता भोला प्रसाद जायसवाल और 28 अन्य नामजद हैं। आरोप है कि शुभम ने वरणासी के न्यू वृद्धि फार्मा मेडिकल स्टोर के जरिए हिमाचल प्रदेश की फैक्टरी से फार्मेसील कफ सिरप खरीदा, गाजियाबाद में स्टॉक किया और फर्जी बिल-ई-वे बिल बनाकर बंगाल, बांग्लादेश और नेपाल तक तस्करी की। STF जांच में पता चला कि शुभम ने शैलि ट्रेडर्स जैसे फर्जी फर्म बनाकर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। वाराणसी, गाजियाबाद, सोनभद्र, आगरा और अन्य जिलों में 10+ FIR दर्ज हैं।

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा

शुभम के पिता भोला प्रसाद को 29 नवंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जब वे थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहे थे। सोनभद्र पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले जाकर जेल भेजा। पूछताछ में भोला ने बेटे पर फर्जी बिलिंग का आरोप लगाया। STF ने अब तक 5+ गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें एक डिसमिस्ड कांस्टेबल अलोक सिंह भी शामिल है। अलोक ने खुलासा किया कि शुभम ने अजमगढ़ के वकील विकास सिंह के जरिए नेटवर्क बनाया।

अन्य आरोपी जैसे वरुण सिंह, गौरव जायसवाल और विशाल मेहरोत्रा दुबई भाग चुके हैं। शुभम पर गाजियाबाद और वाराणसी में अलग FIR हैं। कोर्ट अगले सप्ताह BNS धाराओं, FIR वैधता और गिरफ्तारी संरक्षण पर फैसला लेगी। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया, जबकि STF का कहना है कि यह ड्रग नेटवर्क के खिलाफ सख्ती है। मध्य प्रदेश में कफ सिरप से मौतों के बाद UP में जांच तेज हुई है।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More