देवदह-रामग्राम बौद्ध धरोहर को विश्व पहचान दिलाने की पहल

  • समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम और सीओ नौतनवां को भेंट किया देवदह का ऐतिहासिक चित्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! देवदह-रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह एवं रामग्राम स्तूप का आकर्षक चित्र तथा देवदह का संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण भेंट किया।

समिति द्वारा किया गया यह सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक प्रयास उस निरंतर चल रहे संकल्प का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों के संरक्षण, विकास एवं उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। समिति का मानना है कि देवदह रामग्राम जैसी अनुपम बौद्ध धरोहर को संरक्षित करना भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत छोड़ने जैसा कार्य है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव, उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल, एडवोकेट प्रमोद कुमार गौतम तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

read more : 

रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खाएं, फिर देखें कमाल

पदाधिकारियों ने कहा कि देवदह-रामग्राम न केवल बौद्ध संस्कृति का केंद्र है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र भी है। इसके विकास से यह पूरा क्षेत्र वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त करेगा।

अंत में समिति ने संकल्प दोहराया कि-“देवदह-रामग्राम बौद्ध धरोहर है, इसका संरक्षण हम सब का कर्तव्य है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More