वाराणसी में स्पा सेंटर और BJP नेत्री के फ्लैट पर पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

  • पुलिस ने फ्लैट को किया सील
  • न लड़कियों समेत 13 लोग पकड़े गए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

वाराणसी।  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संगठित सेक्स रैकेट चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसओजी-दो को एक बड़ी सफलता सोमवार को मिली। सिगरा थाना क्षेत्र के एक रिहायशी बिल्डिंग के फ्लैट में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे के खुलासा एसओजी-दो ने किया। यह फ्लैट स्थानीय भाजपा नेत्री के पति के नाम पर है, लेकिन ये फ्लैट नेत्री के पति ने किराए पर दे रखा था। शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े स्पा सेंटर के नाम पर इसमें बड़ी संख्या में लड़कियों को रख कर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नौ लड़कियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही फ्लैट को सील कर दिया है।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

वाराणसी में स्पा सेंटर और होम स्टे की आड़ में देह व्यापार के धंधे ने बड़ी तेजी से अपने पैर पसार लिए हैं। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने एसओजी-2 का गठन किया और रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। इसी कड़ी में शहर के अतिव्यस्त पॉश इलाके के एक रिहायशी बिल्डिंग में देह व्यपार की सूचना पर छापा मारा गया। सिगरा थाना क्षेत्र के कन्हैया लाल सर्राफ वाली बिल्डिंग के फ्लैट नम्बर-112 में पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर फ्लैट के बाहर एक स्पा सेंटर का बोर्ड दिखा, लेकिन अंदर जाते ही पुलिस को जो दिखा वो सबके होश उड़ा गया। स्पा सेंटर के भीतर 9 लड़कियों समेत कुल 13 लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सटीक सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर फ्लैट को सील कर दिया। छापेमारी में पुलिस को जानकारी मिली कि यह फ्लैट एक स्थानीय भाजपा नेत्री के पति के नाम पर है। उन्होंने ये फ्लैट किराए पर दे रखा था। भाजपा नेत्री पूर्व में बनारस से मेयर और सांसद का भी चुनाव लड़ चुकी हैं।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More