एकतरफा इश्क ने तांत्रिक तक पहुंचाया… फिर हुआ ऐसा कि छिन गई जिंदगी

  • कानपुर देहात की यह खबर आपको कर देगी परेशान, तंत्र-मंत्र के चक्कर में शख्स हुआ घनचक्कर
  • इश्क का ऐसा चढ़ा बुखार कि तड़प ने ले ली प्रेमी की जान… पूरा मामला पढ़कर रह जाएंगे दंग

लखनऊ। कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और लालच की खौफनाक पराकाष्ठा देखने को मिली। 26 साल का युवक राजाबाबू एकतरफा प्यार में इस कदर डूबा था कि शादीशुदा प्रेमिका को वश में करने के चक्कर में तांत्रिक के पास पहुंच गया। तांत्रिक ने पहले तो लाखों का लालच दिया, फिर नशे में झगड़े के बाद चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली। राजाबाबू अपने गांव की एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता था। अप्रैल 2025 में जब लड़की की शादी हो गई, तो उसका दिल टूट गया। प्रेमिका को वापस पाने की चाहत में वह तांत्रिक नीलू के पास जा पहुंचा। नीलू ने वशीकरण का झांसा देकर पहले 36 हजार रुपये ठग लिए। संयोग से जब प्रेमिका पति से झगड़कर मायके आई, तो राजाबाबू को लगा कि तंत्र विद्या काम कर गई। लेकिन जैसे ही वह ससुराल लौटी, राजाबाबू फिर तांत्रिक के पास दौड़ा। इस बार नीलू ने 6 लाख की मांग की और अंततः 2 लाख रुपये में “बड़ी पूजा” का लालच दिया।

ये भी पढ़े

सिन्धी समाज SIR फार्म भरने में बढ़ाए सक्रियता

24 नवंबर की शाम दोनों औनहा क्षेत्र में सैयद बाबा मजार के पास पहुंचे। रास्ते में शराब और मिठाई खरीदी। खेत में बैठकर दोनों ने जमकर शराब पी। नशे में बात बिगड़ी और बहस शुरू हो गई। तांत्रिक को डर सताने लगा कि कहीं उसका फरेब न खुल जाए। मौका देखकर उसने राजाबाबू के सीने पर ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिए। हत्या के बाद ठग तांत्रिक ने शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की-मृतक की फोटो सीने पर रखी, ब्लेड पर खून लगाया, फिर 1.5 लाख रुपये, मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने नीलू को गिरफ्तार कर लिया और उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider International

भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में लगाई ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बक पूर्णिमा पोया के अवसर पर वेलिसारा के मूलगंधकुटी पिरिवेन महा विहार में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक भारतीय कला के महान कलाकारों की पेंटिंग्स दिखाई गई, जिनमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रसंगों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया […]

Read More