जैविक हथियारों का दुरुपयोग रोकने के लिए वैश्विक तंत्र की जरूरत

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। जैव सुरक्षा को सुदृढ़ करने और जैविक हथियार सम्मेलन-बीडब्ल्यूसी को मजबूत बनाने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तत्काल वैश्विक सुधारों का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए जैविक हथियारों के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए एक वैश्विक तंत्र की जरूरत पर भी जोर दिया। विदेश मंत्री ने यहां आयोजित जैविक हथियार संधि (BWC) की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा जैविक आतंकवाद एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। हालांकि, बीडब्ल्यूसी में अब भी बुनियादी संस्थागत ढांचे की कमी है। इसमें कोई अनुपालन प्रणाली नहीं है, कोई स्थायी तकनीकी संस्था नहीं है और नए वैज्ञानिक घटनाक्रमों पर नजर रखने के लिए कोई तंत्र नहीं है। भरोसा मजबूत करने के लिए इन खामियों को दूर करना जरूरी है।

उन्होंने 80 से अधिक देशों के एक्सपर्ट्स और रिप्रेजेंटेटिव्स से कन्वेंशन को मॉडर्न बनाने, भारत और ग्लोबल साउथ की अहम भूमिका के बारे में बात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वैज्ञानिक प्रगति तेजी से मौजूदा वैश्विक शासन ढांचों से आगे निकल रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नए जोखिम पैदा हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार मंत्री ने राष्ट्रीय कार्यान्वयन की योजना के लिए भारत के प्रस्ताव का भी उल्‍लेख किया। इस प्रस्‍ताव में उच्च जोखिम वाले एजेंटों की पहचान, दोहरे उपयोग वाले अनुसंधान की निगरानी, घरेलू रिपोर्टिंग, घटना प्रबंधन और निरंतर प्रशिक्षण शामिल हैं।

उन्होंने कहा भारत शांतिपूर्ण इस्तेमाल के उद्देश्य से सामग्री और उपकरणों के आदान-प्रदान को संभव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं मदद का मदद का समर्थन करता है। हमने वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास की व्यवस्थित समीक्षा की मांग की है, ताकि शासन वास्तव में नवाचार की गति के साथ तालमेल बैठा सके। विदेश मंत्री ने वैश्विक हेल्थकेयर लीडर के रूप में भारत की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया के 60 फीसदी टीके बनाता है और वैश्विक जेनेरिक दवाओं के 20 प्रतिशत से अधिक की आपूर्ति भी करता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 11 हजार बायोटेक स्टार्टअप हैं, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बायोटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

International

अमेरिका: पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति ने रचा खौफनाक प्लान,’सभी को मारो-शहीद बनो’

अमेरिका के डेलावेयर राज्य में एक पाकिस्तानी मूल के युवक ने पूर्ववर्ती विश्वविद्यालय पर सामूहिक गोलीबारी की भयानक साजिश रची थी। 25 वर्षीय लुकमान खान को 24 नवंबर की रात न्यू कैसल काउंटी के एक पार्क में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके ट्रक में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और बॉडी आर्मर मिला, जिससे […]

Read More
Crime News International

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तीन करोड़ के 20 सोने के बिस्कुट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर करोड़ों रुपए के सोने की तस्करी नाकाम कर दी। 32 वीं बटालियन के जवानों ने पानी में छुपकर बॉर्डर पार कर रहे एक बांग्लादेशी तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया। 20 सोने के बिस्कुट […]

Read More
homeslider International

भारतीय दूतावास की सतर्कता से कंबोडिया में फंसे 81 भारतीयों को बचाया गया

शाश्वत तिवारी नोम पेन्ह। भारत के विदेश मंत्रालय और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से 81 भारतीयों को जॉब स्कैम के चंगुल में से बाहर निकाला है। नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने 1 दिसंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा भारतीय दूतावास आज बावेट से 28 भारतीय नागरिकों को […]

Read More