उत्तराखंड के 15 और स्कूलों को मिली PM की मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसरों से कहा है कि स्कूलों में लाइब्रेरियों के लिए बजट जल्द आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि 32 पीएम स्कूलों में एकीकृत साइंस लैब की स्थापना में भी तेजी लाई जाए। इसके लिए एक महीने के भीतर बजट जारी कर लिया जाए।

IIT कानपुर की मदद से टिंकरिंग लैब को तय समय पर तैयार करने और सभी पीएम स्कूलों में खेल के मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 226 विद्यालयों को पीएम विद्यालयों के रूप में चुना गया है। इसमें 34 प्राथमिक एवं 192 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। अब 15 और स्कूल भी पीएम बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड में पीएमश्री के 22 कम्पोनेंट्स में से 16 को सौ फीसदी लागू कर लिया गया है, बाकि छह कम्पोनेंट्स का कार्य विभिन्न चरणों में गतिमान है।

आधुनिक और नवाचारी शिक्षा के लिए पीएमश्री स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल लर्निंग टूल्स और ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी जैसी तकनीकें शामिल की जा रही हैं। इन स्कूलों को अपने-अपने क्षेत्र में मॉडल स्कूलों में रूप में विकसित किया जा रहा है। खासतौर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More