गाजीपुर: दोस्तों ने की थी रिकवरी एजेंट की हत्या

Untitled 19 copy 14
  • शशी प्रकाश उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा, दो कातिल गिरफ्तार
  • रूपयों के लेन-देन को लेकर किया था कत्ल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ रघुराज नगर में रहने वाले 25 वर्षीय रिकवरी एजेंट शशी प्रकाश उपाध्याय की बेरहमी से हुई हत्या का खुलासा कर इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य व DCP पूर्वी की क्राइम-सर्विलांस संयुक्त टीम ने रविवार को मृतक के यहां काम करने वाले दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। शशी प्रकाश से सैलरी को लेकर हुए विवाद पर कातिलों ने चंद रुपयों के लिए वारदात को अंजाम दी थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
सनद रहे कि मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित असदपुर गांव निवासी चन्द्र भूषण उपाध्याय का 25 वर्षीय बेटा शशी प्रकाश उपाध्याय गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ रघुराज नगर में किराए का मकान लेकर विष्णु एंड फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था।

19 नवंबर 2025 को पैसों के लेन-देन को लेकर दो युवकों ने मारपीट कर शशी प्रकाश उपाध्याय को मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले थे। इस मामले में मृतक के पिता चन्द्र भूषण उपाध्याय ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। DCP  पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक वारदात के बाद आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो दो हमलावर बाइक से जाते दिखाई दिए थे। DCP  पूर्वी शशांक सिंह कातिलों को सलाखों के पीछे भेजने के DCP  पूर्वी की क्राइम टीम और इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य की टीम को लगाया गया था।

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रिकवरी एजेंट शशी प्रकाश उपाध्याय की हत्या में शामिल दो लोग कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों को दबोच लिया। DCP पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम गोंडा जिले के साहू का बंगला थाना क्षेत्र स्थित खोड़रे गांव निवासी अखिलेश कुमार व दूसरे ने आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित भैसौड़ा गांव निवासी प्रिंस उर्फ अरूण यादव बताया। DCP पूर्वी का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हम लोग मृतक शशी प्रकाश उपाध्याय के मित्र हैं और पार्ट टाइम में शशी प्रकाश के यहां काम करते हैं। बताया कि 19 नवंबर को रूपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के हत्या किए जाने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद हमलावर ए अहमद सौदागर Lucknow: BBD थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने BBD कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई […]

Spread the love
Read More