एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोड शेयर साझेदारी फिर से की बहाल

Untitled 23 copy 11
  • भारत-कनाडा कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कोड शेयर समझौता दोबारा शुरू

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोड शेयर समझौते को फिर से बहाल किया है। इस पार्टनरशिप से भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस समझौते से यात्रियों को दोनों नेटवर्क पर ज्‍यादा विकल्प और आसान एक्सेस मिलेगा। एयर इंडिया ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि एयर कनाडा के साथ कोडशेयर समझौता को फिर से शुरू किया गया है, ताकि वैंकूवर, लंदन हीथ्रो के रास्ते कनाडा के छह शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सके। एयरलाइंस ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह समझौता दो दिसंबर से प्रभावी होगा। एयरलाइंस इस समझौते के तहत अपने ग्राहकों को वैंकूवर और लंदन के गेटवे के अलावा कनाडा में छह जगहों तक आसान एक्सेस दे सकेगी। इससे उसके यात्री वैंकूवर और हीथ्रो एयरपोर्ट के जरिए कनाडा के छह शहरों तक एयर इंडिया की वेबसाइट से एआई कोड के साथ टिकट बुक करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

देश के ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी

इस फिर से शुरू किए गए कोडशेयर के जरिए एयर इंडिया के ग्राहक अब कनाडा की छह जगहों, वैंकूवर के जरिए कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल और हैलिफैक्स और लंदन हीथ्रो के जरिए वैंकूवर और कैलगरी तक आसानी से पहुंच पाएंगे। इसके बदले में एयर कनाडा के ग्राहकों को दिल्ली के जरिए अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि के लिए आसान कनेक्टिविटी के साथ-साथ लंदन हीथ्रो के जरिए दिल्ली और मुंबई में और एंट्री पॉइंट के साथ पूरे भारत में बेहतर एक्सेस मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि दोनों एयरलाइनों को मिलाकर यात्रा करने वाले यात्री सिंगल-टिकट सुविधा, यूनिफाइड बैगेज अलाउंस, और दोनों नेटवर्क पर माइल्स व पॉइंट्स कमाने और रिडीम करने की सुविधा का फायदा उठाते रह सकते हैं। यह नई पार्टनरशिप भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करती है, जिससे यात्रियों को दोनों नेटवर्क पर ज़्यादा विकल्प, सुविधा और आसान एक्सेस मिलता है। एयरलाइंस के मुताबिक एयर इंडिया के महाराजा क्लब के एलीट मेंबर्स को एयर कनाडा की फ्लाइट्स पर स्टार अलायंस गोल्ड की खास सुविधाएं मिलती रहेंगी, जिसमें प्रायोरिटी सर्विस, लाउंज एक्सेस और एक्स्ट्रा बैगेज शामिल हैं। रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद कोडशेयर फ्लाइट्स धीरे-धीरे दोनों एयरलाइंस के चैनल्स और दुनियाभर के ट्रैवल पार्टनर्स के साथ बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Business

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले कीमती धातुओं के दाम में आए इस उछाल ने खरीदारों का ध्यान खींचा है। अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 28 फीसदी और […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More