उत्तराखंड में रात का तापमान गिरा, ठिठुरन भरी ठंड शुरु

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है फिलहाल किसी भी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा जबकि न्यूज़ न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाने की भी उम्मीद है।

बारिश नहीं होने के कारण फिलहाल सूखी ठंड पड़ रही है। जो बच्चों और बुजुर्गों के सेहत पर बुरा असर डाल रही है। सूखी ठंड पड़ने की वजह से जुखाम, खांसी, बुखार के साथ ही सांस की बीमारी वाले मरीज परेशान हो रहे हैं तो वहीं ठंड बढ़ने के साथ गठिया और कमर दर्द के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। इस ठंड के साथ ही जोड़ों में दर्द और अकड़न से मरीजों के लिए चलना फिरना भी दुबार हो गया है। सुबह- शाम के समय बढ़ती ठंड जोड़ों के दर्द के मामलों को बढ़ा रही है। इस तरह के रोगी सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों ज्यादा आ रहे हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार को अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज जोड़ों के दर्द वाले पहुंचे। इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में शरीर का तापमान गिरने से खून का संचार धीमा पड़ता है और जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां सख्त हो जाती है जिसके चलते अकड़न सूजन और दर्द होता है। अस्थि रोग विभाग के विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल जोशी का कहना है कि ऐसे समय में सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है। खुद को गर्म रखें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग भी करें। गर्म सिकाई के साथ ही संतुलित आहार लेना भी जरूरी है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More