खुशबू के कथक और मिश्र की थाप ने खूब जमाया रंग

  • निराली की राग और अलका के तार ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • IPAF के कार्यक्रम में दर्शकों की मस्ती के बीच बना संगीत का माहौल

नया लुक संवाददाता

मुंबई की शाम। जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर का प्रांगण। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हों तो कौन है, जो खो नहीं जाएगा। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला इंटरनेशनल परफोर्मेंस आर्ट्स फेस्टिवल मुंबई में। यहां उपस्थित कलाकारों ने ऐसी शमां बांधी कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम वोकल सिंगर निराली कार्तिक की सुमधुर आवाज से संगीतमय हो गया।

उनकी सुमधुर आवाज सुनकर कुछ देर सन्नाटा पसर गया, लेकिन जब उन्होंने कृष्ण के बड़े रूप कर वर्णन किया तो मंत्रमुग्ध श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कुछ देर तक नया रोमांच भर दिया।गौरतलब है कि निराली कार्तिक ताजमहल चाय की ब्रांड एंबेसडर हैं।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

उस पर तेज थाप तब आई जब कथक नृत्य पर उज्जैन की छात्राओं ने जबरदस्त परफोर्मेंस किया। लेकिन स्टेज तब सजा जब उज्जैन से आई कथक में P.Hd डॉ खुशबू पांचाल अपने साथियों संग लाइव परफॉर्मेंस के लिए आईं।

खुशबू ने अपने नृत्य से वहां सभी दर्शकों का मन मोह लिया। करीब आधे घंटे चले उनके कार्यक्रम को वहां उपस्थित सभी दर्शकों ने खूब आनंद लिया। खुशबू के साथ तबले पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्र थे।

वहीं सितार पर अलका गुर्जर तथा माहौल को अपने सुरों में साधा वैभव मार्कण्ड ने। विश्व प्रसिद्ध टीम हो और लाइव परफोर्मेंस तो लोग टकटकी लगाकर न देखें ऐसा कैसे हो सकता है।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

खुशबू के कदमों की थिरकन और दर्शकों की तालियों का ऐसा मिलन हुआ कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में ओडिसी नृत्य ने सभी का मन मोहा।

रामेंदर खुराना के नृत्य ने मुंबई में भुवनेश्वर जैसा माहौल बना दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ सोमा घोष उपस्थित थी।

उनके साथ बतौर विशिष्ट अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के पटेल, इंडिया चैनल के चीफ एडिटर भौमेंद्र शुक्ल, रियल सिक्योरिटी के सीईओ तरुण पांडे, बॉम्बे टॉकीज के निदेशक अर्पित दुबे और IPAF के अध्यक्ष श्याम पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मशहूर नृत्यांगना अर्पणा राव ने किया। इस कार्यक्रम में बिजनेस टाइकून राजेश दुबे के साथ साथ हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कुशल संपादन में खुशी चौहान की जबरदस्त मेहनत देखने को मिली।

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More