विधायक का बोर्ड, काली फिल्म और हूटर लगाकर गाड़ी में घूम रहा था विधायक का बेटा

  • विधायक की सफारी गाड़ी सीज

देहरादून। विगत दिनों दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत SSP देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आज बसंत विहार पुलिस द्वारा एक संदिग्ध सफारी वाहन को रुकवाया गया, जिसमे आगे विधायक का बोर्ड लगा था तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म एवं वाहन में हूटर भी लगाया गया था।

ये भी पढ़े

पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त

वाहन की विधिवत चेकिंग में उसमें कोई भी विधायक मौजूद नहीं मिले, चालक द्वारा स्वयं को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र होना बताया गया। नियमो का उल्लंघन तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन पर लगे विधायक के बोर्ड को हटाते हुए वाहन के शीशों में लगी काली फिल्म एवं हूटर को हटवाया गया तथा चालक/वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया। SSP ने कहा की वाहनो में किसी भी प्रकार के भ्रामक बोर्ड, अवैधानिक उपकरण या वीआईपी चिन्हों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रत्येक दशा में कार्यवाही तय है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More