उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गिरता पारा बढ़ा रहा ठिठुरन

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान भी सामान्य बना हुआ है। रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है वहीं अब दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की वजह से ठंड बढ़ गई है तो वहीं वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में धूप की पहुंच कम होने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में दिन तक पाला सड़कों पर जमा रहता है। सड़कों पर यह पाला कांच की तरह जम जाता है जिस पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित कई अहम फैसले

देहरादून। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिक कल्याण और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने ड्रग फ्री अभियान को मजबूत करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नए पद सृजित करने, वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने, ईएसआई चिकित्सा सेवा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार-रुड़की महायोजना के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने की समीक्षा बैठक

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की […]

Read More
homeslider Uttarakhand

शिवपुरी में युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहयोग से शिवपुरी (ऋषिकेश) में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास नीति एवं साहसिक पर्यटन संवर्धन […]

Read More