पत्रकारिता केवल खबर नहीं- जनता की आवाज़ बनकर सत्ता को आईना दिखाने की जवाबदेही भी : डॉ. संतोष भारतीय

Untitled 13 copy 8

लखनऊ । भारतीय प्रेस दिवस के अवसर पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) द्वारा फतेहपुर के एक बड़े होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आधुनिक भारत में मीडिया की भूमिका, उसकी साख, जिम्मेदारी और चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस बैनर तले देश में मीडिया को संवैधानिक रूप से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ दर्ज करने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकार एकता की मुख्य रूप से चर्चा हुई।

  • वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पूर्व सांसद डॉ. संतोष भारतीय ने 1990 से अब तक की पत्रकारिता का अनुभव साझा किया
  • वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी व राजीव तिवारी (बाबा) ने दिए पत्रकारिता के जरूरी आयाम याद दिलाए। वही, राजीव बाबा ने कराया ‘नवयोग’
  • दिवंगत पत्रकार दिलीप सैनी और पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना लाल मौर्य को जनपद रत्न (मरणोपरांत) सम्मान साथ ही शहर के अखबार वितरकों को दिया गया, लोक संदेश वाहक प्रहरी सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली से चलकर आए वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और पूर्व सांसद डॉ. संतोष भारतीय शामिल हुए। उन्होंने 1990 के दौर से लेकर आज तक की पत्रकारिता और अपने पत्रकारिता से लेकर सांसद बनने तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने का काम नहीं है, यह जनता की आवाज़ बनकर सत्ता को आईना दिखाने की जवाबदेही भी है। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनुभव सुनाते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्षता और साहसिक पत्रकारिता की प्रेरणा दी।

लखनऊ से आए उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारिता के गुर और अपने अनुभवों को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार राजीव तिवारी (बाबा) ने लोगों को नवयोग कराते हुए मानसिक शांति और आत्मबल को पत्रकारिता के लिए जरूरी बताया। राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य आशीष तिवारी ने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।
फतेहपुर के वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर, शिवशरण बंधु, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक मिश्रा, सरोज पाण्डेय, संदीप केशरवानी, शमशाद खान और प्रभाकर पाण्डेय समेत अन्य पत्रकारों एवं समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने भी मीडिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों को बताया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने किया। मंच से दिवंगत पत्रकार दिलीप सैनी और पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना लाल मौर्य को ‘जनपद रत्न’ सम्मान (मरणोपरांत) दिया गया। जिसके लिए पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक रूप से दिवंगत पत्रकार के सम्मान का प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया वहीं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य का सम्मान प्रतीक चिन्ह उनकी धर्मपत्नी ऊषा मौर्य (विधायक – हुसैनगंज) ने प्राप्त किया और संगठन का आभार प्रकट किया।

इसके अलावा शहर के अखबार वितरकों को ‘लोक संदेश वाहक प्रहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, सैय्यद शारिब क़मर अज़मी, धीर सिंह यादव, अनिल विश्वकर्मा, डॉ जे पी चौहान, प्रदीप कुमार, मेराज अहमद, मोहम्मद अब्बास, महेश चौधरी, संदीप निर्मल, अजय कुमार, अभिमन्यु मौर्या, कृष्ण गोपाल साहू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इसरार अहमद, पारुल सिंह, गुलाब सिंह यादव, नाजिया परवीन, राकेश साहू सहित जनपद एवं अन्य जनपद के सैकड़ों पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज की।
__

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More