दुकानदारों को एल्डिको पुलिस चौकी प्रभारी की सलाह, अपने दुकान और सामान की सुरक्षा खुद करें…! हमारे भरोसे न रहे..

Untitled 8 copy 17
  • चोरी की घटना रोकने मे नाकाम पुलिस बोली, रात में सीटी बजाता सुरक्षा गार्ड रखे
  • पुलिस की सलाह, कैमरा लगाएं और रात में दुकान के सामने लाइट जला कर जाएं
  • तमाम सलाह देकर जिम्मेदारियों से मुक्त चौकी प्रभारी को व्यापारियों ने फूल भी दिए

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में चोरी घटनाओं तेजी से बढ़ती जा रही हैं पर पुलिस घटना का पता लगाने के बजाय सुरक्षा गार्ड रखने की सलाह देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लगी है। अभी कुछ दिन पहले ही चोरों ने एल्डिको चौकी क्षेत्र के पास उतरठिया व्यापार मंडल कार्यालय के सामने मान्या जनरल एवं गिफ्ट कार्नर के मालिक शिवशंकर गुप्ता की दुकान का ताला तोड़ा और लाखों के सामान गायब कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत फैली हुयी है पर पीजीआई थाना पुलिस अभी तक इसका सुराग तो नहीं लगा सकी पर व्यापारियों को गार्ड रखने जैसी सलाह दे रही है। इतना ही चौकी प्रभारी की सलाह तो ये भी है कि रात भर दुकानदारों का चौकीदार जब सीटी मारकर गश्त करेगा तो चोरों की हिम्मत नहीं पड़ेगी…अब पुलिस की क्या जिम्मेदारी है.. इसका जवाब तो पीजीआई पुलिस या चौकी इंचार्ज ही जाने पर व्यापारी खौफ में है और चौकीदार रखने की तैयारी कर रहे हैं।

मामला कुछ इस प्रकरार है। पिछले दिनों 11 नवंबर की रात एल्डिको चौकी क्षेत्र के उतरठिया व्यापार मंडल कार्यालय के सामने स्थित मान्या जनरल एवं गिफ्ट में चोरों ने दरवाजे का ताला तोडा और पीछे से दुकान मे घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। सवेरे दुकान का ताला टूटा देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए और देखा कि दुकान से लाखों का सामान गायब है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना तमाम पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। आज घटना को चार दिन से ज्यादा हो चुके हैं पर पीजीआई पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर चोरी का की सुराग नहीं लगा सकी है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए एल्डिको चौकी प्रभारी सीसीटीवी को धत्ता बताकर लगभग 80हजार रूपया का पीतल के वर्तंन पर हाथ साफ कर दिये थे। दुकान मालिक व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना व अन्य व्यापारियों के साथ थाने मे उसी दिन एफआईआर दर्ज करवाई थी । घटना का पर्दाफाश न होने से खिन्न दुकानदार गुरूवार 13 नवंबर को एल्डिको चौकी प्रभारी आशीष शर्मा से मिले तो चौकी प्रभारी ने उन्हे सुरक्षा कर्मी रखने का ज्ञान दे दिया। चौकी प्रभारी कहते हैं कि हम घटना के पीछे लगे हुए हैं पर इस बात का जवाब उनके पास नहीं है कि अब तक की छानबीन में क्या सामने आया।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे की 61 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच

व सहयोगी हुकुम सिंह ने अस्वासन देते हुए कहा हम लोग घटना के अनावरण मे लगे हुए हैं पुलिस कमिश्नर महोदय के स्तर से भी राजधानी क्षेत्र में हुए सभी चोरियों के पर्दाफाश के लिए क्राईम टीम भी लगी हुई है। चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों को सुझाव देते हुए कहा आप सभी लोग थोडा थोडा पैसा इकट्ठा कर एक वर्दी धारी प्राइवेट नाईट गार्ड रात मे गस्त के लिए रख लें जो उतरठिया पुल से लेकर एल्डिको चौकी तक रात मे सीटी बजाता गस्त करे । इतना ही नहीं उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि दुकान पर स्टाफ य किरायेदार रखने के पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करायें। इतना ही नहीं चौकी प्रभारी ने दुकानदारों को समझा दिया है कि कवे सीसीटीवी कैमरा जरूर लगा लें इतना ही नहीं एक कैमरा रोड तरफ व एक अंदर दुकान के ओर जरूर रखें और दुकान बंद करते समय एक बल्ब जलाकर जायें। एक मुफ्त की सलाह उन्होंने यह भी दे डाली कि व्यापारी स्टाफ वेरीफिकेशन के लिए “यूपी कीप एप ” प्ले स्टोर से डाउनलोड जरूर करें। चौकी प्रभारी से मिलने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता सचिव महताब खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह संरक्षक सत्येंद्र सिंह गणेश गुप्ता, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव ,संगठन मंत्री पिंटू कश्यप एवं शिव शंकर गुप्ता पत्रकार अरुण श्रीवास्तव एवं शिव मिश्रा एवं देशराज यादव विजय यादव भागीरथ साहू के के शर्मा समेत अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे ।

Spread the love

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Spread the love
Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More