महाराजगंज में यातायात नियमों का हो रहा है सख्त पालन

  • अस्पष्ट नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न लगाने पर चालान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जिले भर में यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बगैर नंबर प्लेट, सीट बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग न करने वाले और अधूरे कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में फरेन्दा बाईपास पर सुबह 7 बजे यातायात निरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता और चंद्र प्रकाश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से पड़ताल की गई। कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि कुछ के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। यातायात निरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक चालक को नियमों का पालन करना आवश्यक है। हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग न करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं के जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण है। चंद्र प्रकाश चौरसिया ने बताया कि जांच के दौरान कई वाहनों की नंबर प्लेट धूल या सजावट के कारण स्पष्ट नहीं दिख रही थीं। ऐसे में चालकों को समझाया गया कि नंबर प्लेट को साफ और पढ़ने योग्य रखना वाहन मालिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी।

homeslider Purvanchal

महराजगंज महारैली में हंगामा युवक ने दिखाया काला झंडा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर जिले के मुख्यालय पर आयोजित सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महारैली उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक ने मंच के पास पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को काला झंडा दिखा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

Read More
International Purvanchal

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल […]

Read More
homeslider Purvanchal

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार […]

Read More