मोहनलालगंज : तीन कार सवार बदमाशों ने स्कार्पियो सवार युवक पर किया जानलेवा हमला

gun
  • हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • BBC हाड्स के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में आए दिन होने वाले गोलीकांड कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करते हैं, लेकिन इनसे निपटने के लिए पुलिस की कार्रवाई महज आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित रहती है। बीते दिनों हुई घटनाओं के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार को असलहों से लैस तीन कार सवार बदमाशों ने स्कार्पियो युवक पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस का दावा है कि युवक को गोली नहीं लगी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मोहनलालगंज कस्बा निवासी मुकेश द्विवेदी गुरुवार करीब पौने छह अपनी स्कार्पियो में सवार होकर अपने मित्र हिमांशु रावत के साथ सर्विस सेंटर से लौट रहे थे कि इसी दौरान एक काले रंग की महिन्द्रा थार, एक सफेद रंग की टाटा सफारी व एक सफेद सेलेरियो कार पर सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर मुकेश की स्कार्पियो को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद मुकेश द्विवेदी और उसके साथी हिमांशु रावत ने विरोध किया। इस पर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। मुकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की कार का नंबर चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Untitled 4 copy
Crime News homeslider

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

बेटी की विदाई बनी मां की अंतिम विदाई, डोली उठते ही आया हार्ट अटैक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुली बांध गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में जहां देर रात तक शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहीं […]

Read More
Arrested
Analysis Crime News homeslider

ऑपरेशन कन्विक्शन: लखनऊ जोन में अपराध और दण्ड के बीच घटती दूरी

 प्रणय विक्रम सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में एक अनकहा भय तैर रहा है। थानों की दीवारों, अदालतों के गलियारों और जेलों की बैरकों के बीच एक नया शब्द तेजी से गूंज रहा है…’कन्विक्शन’। कभी अपराधियों के बीच यह भरोसा सबसे बड़ा कवच हुआ करता था कि ‘मुकदमा चलता रहेगा…’। हत्या करने […]

Read More
Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More