चिनहट : इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कला का किया प्रदर्शन

Untitled 24 copy 7
  • चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर में उत्साह के साथ स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस,
  • तरह-तरह का लिबास पहनकर छोटे-छोटे बच्चों ने किया नृत्य अभिभावकों की तालियों से गूंज उठा पंडाल
  • अलग-अलग तरीके के सजे थे व्यंजनों के स्टाल
  • स्कूल की प्रबंधिका ने बच्चों का बढ़ाया मान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहे के पास स्थित बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूम रही। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल की तरह इस वर्ष भी विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंधिका इरम ने अध्यक्षता की, जबकि वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षिकाओं मंच का संचालन किया।
बताते चलें कि विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज सेक्टर बाल स्वच्छता मिशन का विशेष रूप से आयोजन किया गया। स्कूल में निबंध, कविता, चित्रकला और पेंटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने विभिन्न आकर्षक एवं मोहक कविताओं से सबको भाव विभोर कर दिया।

प्रबंधिका इरम ने बच्चों को बाल दिवस की मुबारकबाद तो वहीं शिक्षक राम तिलक यादव बच्चों का हौसला अफजाई किया।
वहीं टीचरों ने स्कूल व अपने घर आस-पास को साफ रखने पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं छात्रों ने अलग-अलग समूहों में बंट कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इस बारे में अध्यापक राम तिलक यादव बच्चों को दी जानकारी

शिक्षक राम तिलक यादव ने बाल दिवस के मौके पर बच्चों को बताया कि यह पर्व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को सामने लाना। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका इरम के अलावा अध्यापक राम तिलक यादव, कल्लू राम, पंकज, शिक्षिकाओं में रंजना, छवि, पूजा, मधु के अलावा बच्चों के माता-पिता मौजूद थे।

Spread the love

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Spread the love
Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More