‘चाचा’ बन गए ‘चच्चा’, इस बार भी ‘नीतीशे सरकार’!

  • नीतीश की आंधी में बुझ गया लालटेन

Anil Upadhyay @ News Room

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ईवीएम से निकले नतीजों ने साफ कर दिया है नीतीश की आंधी ने ‘लालटेन’ को बुझा दिया है। आज का दिन NDA के नाम रहा…माफ करिएगा दिन नहीं पूरे 5 साल नीतीश सरकार के नाम हो चुके हैं। बहुमत का आंकड़ा बौना साबित हो चुका है और अब किसी If और But की जरुरत नहीं लगती है। अब तक चुप्पी साधे बीजेपी नेता भी आज ‘बोलने’ लगे हैं और महागठबंधन के बड़बोले नेता के सुर ‘ थके’ हुए लग रहे हैं।इस बार भी …’नीतीशे सरकार..’ ईवीएम से निकले नतीजों में NDA काफी आगे निकल चुका है और महागठबंधन काफी पीछे हैं…. बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 122 मैजिक फिगर होता है पर एनडीए इससे काफी आगे निकल चुका है। वहीं तेजस्वी और राहुल का महागठबंधन मीलों पीछे हैं।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के लिए नीतीश का जादुई ‘TOP UP’ और NDA के पक्ष में ‘Land Slide’

दरअसल इस जादुई नतीजों के पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले ही नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया था। इसका उनकी पार्टी को फायदा मिला। नीतीश सरकार ने आतिथि शिक्षक, जीविका दीदी समेत अन्य महिलाओं के खाते में योजना के तहत सीधे दस हजार रुपये ट्रांसफर किया, हालांकि विपक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें

क्या नीतीश बाबू इस बार भी रिकार्ड गढ़ेंगे….!

बिहार में मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल्स और फिर नतीजों ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार को महिलाओं का भर-भरकर वोट मिला। बिहार की 40 से ज्यादा फीसदी महिलाओं ने नीतीश को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया। विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार मीडिया से दूर नजर आए, लेकिन जनता के करीब रहे। उन्होंने चुनाव के दौरान मीडिया से बात नहीं की, जिससे विपक्ष को भी उन्हें घेरने का मौका नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें

नेताजी कहिन…

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More