Headline

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी

  • सात फेरे लिए, सिंदूरदान किया…हर जगह हो रही चर्चा

लखनऊ। काशी में इटली के कपल एंटोलिया और ग्लोरियस ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए लाल जोड़े में बैठी। जबकि विदेशी दूल्हा पैंट-शर्ट में दिखा। नवदुर्गा मंदिर में लावा परछाई से लेकर सिंदूर दान, जयमाला और सात फेरे लिए। दोनों ने सात जन्मों तक सातों वचन निभाने का वादा किया। इस दौरान अंग्रेजी में मंत्रोच्चारण किया गया। बताया गया है कि दोनों को कश्यप के आधार पर संकल्प कराया गया। आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि जिन्हें अपना गोत्र पता नहीं होता है, उन्हें कश्यप गोत्र दिया जाता है। शादी के दौरान पंडित द्वारा पढ़े जा रहे, मंत्रों का मतलब दोनों को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करके समझाया गया। दुल्हन ग्लोरियस ने कहा कि हिन्दू-रीति रिवाज से शादी करके मन को बहुत सुकून मिल रहा है। सात वचन के बारे में भी पंडित ने बहुत अच्छे से समझाया। मुझे सिंदूर लगाना भी बहुत अच्छा लगा। आई लव इंडिया, आई लव काशी।

आइए जानते है इस शादी के पीछे की कहानी…

मिली जानकारी के अनुसार इटली की रहने वाली दुल्हन एंटोलिया ने बताया मैं ग्लोरियस को पिछले 10 सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हम लोग वहीं पर जॉब करते हैं। एक महीने पहले ही हमने इटली में शादी की थी। लेकिन हमें सनातन धर्म काफी पसंद था। मैंने और ग्लोरियस ने काशी के बारे में काफी पढ़ा था। हमारी इच्छा थी कि हम लोग यहां आएं और हिन्दू रीति रिवाज से शादी करें। बताया गया है कि 10 नवंबर को काशी पहुंच गए और गाइड के जरिए आचार्य मनोज मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने हमारी शादी की डेट 11 नवंबर तय की।

एक दिन पहले शादी की तय हुई डेट

बताया गया है कि शादी की डेट तय होने के बाद मैं तैयारियों में जुट गई। मैं यहां लोकल मार्केट में भी गई। रेड कलर की ड्रेस खरीदी…इसके अलावा मैंने लाल चुन्नी भी ली। ग्लोरियस ने भी रेड शर्ट और पैंट खरीदी। इसके बाद हम पंडित जी के कहने पर 11 नवंबर को हम लोग पूरी तैयारी के साथ नवदुर्गा मंदिर पहुंचे। आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया दुल्हन एंटोलिया के घर से कोई रिश्तेदार नहीं आ पाया था तो मुंह बोले पिता और भाई ने रस्मों को पूरा किया। पूरे विधि विधान से सात फेरे कराए गए। मंत्रों के साथ सात जन्मों के वचन को भी ट्रांसलेट करके बताया गया। इस दौरान पंडित विकास, आनंद और प्रकाश मौजूद रहे।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More