बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए : योगी

  •  लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार” :  योगी आदित्यनाथ
  • कांग्रेस-आरजेडी ने बिहार की मेधा को कुंद किया, अब अपराधियों के लिए नहीं विकास के लिए बनेगी सरकार
  • बिहार साक्षरता में पिछड़ गया, यह पाप कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों का है : योगी

पूर्वी चंपारण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मोतिहारी में NDA प्रत्याशी प्रमोद कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार ने पहले चरण के मतदान में ही यह संकेत दे दिया है कि अब लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, बल्कि NDA की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तो फिर एक बार NDA की सुशासन, विकास और सुरक्षा की सरकार बनने जा रही है। बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही धरती है जिसने माँ जानकी को शरण दी, जिसने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बनाया और जिसने भारत को स्वतंत्रता की दिशा दिखाई। सत्याग्रह की यह भूमि राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र के आग्रह से भी कभी पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि यह धरती नालंदा की ज्ञानगंगा की धारा रही है, आचार्य चाणक्य, आर्यभट्ट, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर जैसी विभूतियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि  फिर भी बिहार साक्षरता में पिछड़ गया, यह पाप कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों का है। उन्होंने बिहार की मेधा और प्रतिभा का शोषण किया, अपने स्वार्थ के लिए बिहार को पिछड़ा बनाए रखा।

NDA का सुशासन ही बिहार के विकास की राह : CM

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में NDA की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता, सुरक्षा और सुशासन दिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सड़कों का जाल है, रेल, एयरपोर्ट, इनलैंड वाटरवे और मेट्रो जैसी सुविधाएं हैं। अब यहां IITS, NITS, IIMS, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खुल रही है। उन्होंने कहा कि निवेश वहीं आता है जहां सुरक्षा होती है। अगर अपराधी जीतेगा तो निवेश भाग जाएगा, सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और नौजवान फिर पलायन करेगा। बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए।  योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे अंदाज में कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफियाओं की छाती रौंदी है। जब बुलडोजर चलता है तो माफिया की हड्डी और पसली एक हो जाती है। यूपी में अब अपराधी पस्त है और नौजवान मस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाना है।

राम तो हुए ही नहीं- यह कहने वाले अब जवाब दें : योगी

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठाया था। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलवाई। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद रामभक्तों ने कहा था, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार है। सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या में अब महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, निषादराज के नाम पर यात्री विश्रामालय और माता शबरी रसोई स्थापित की गई है। वहीं, राम मंदिर परिसर में जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं भारत की कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना, तो सीतामढ़ी में माँ जानकी का मंदिर भी NDA सरकार बना रही है। अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाला राम जानकी मार्ग 6155 करोड़ रुपए से स्वीकृत हो चुका है और काम शुरू हो गया है। अब गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे भी मोतिहारी होते हुए जाएगा, जो आर्थिक कॉरिडोर का काम करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना मजबूत राष्ट्र : CM

सीएम योगी ने कहा कि आज भारत मजबूर नहीं, मजबूत है। जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, वह अब यमराज की टिकट लेकर जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ने का संकल्प लिया गया है और उनका जहन्नुम जाने का टिकट अब पक्का हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर दिए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और 4 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के कनेक्शन लिए 50,000 रुपए देने पड़ते थे और लाइन में लाठी मिलती थी। पीएम मोदी ने गरीब मां-बहनों को रसोई गैस से सम्मान दिया है।

अपराधी नहीं, NDA प्रत्याशी प्रमोद कुमार को दें आशीर्वाद : योगी

महागठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी सभी धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अगर ऐसे अपराधी उत्तर प्रदेश में होते, तो जेल से बाहर नहीं निकल पाते। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं का कोई धर्म, जाति या बिरादरी नहीं होती। ये किसी के सगे नहीं होते। अपराध ही इनका पेशा है। समाज को ऐसे लोगों से बचना होगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा और NDA प्रत्याशी प्रमोद कुमार को भारी बहुमत से जिताकर बिहार में सुशासन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत भी है और विकास भी है। बिहार का भविष्य सुरक्षित हाथों में तभी रहेगा जब NDA फिर सत्ता में लौटेगा।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More