LDA कर रहा व्यापारियों का उत्पीड़न: अमरनाथ मिश्रा

Untitled 10 copy 5
  • लखनऊ व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

लखनऊ । लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि सरकार स्वदेशी अपनाने की बात तो करती है, लेकिन 70 वर्ष पुरानी स्वदेशी दुकानों को स्वदेशी मान्यता क्यों नहीं दी जा रही? जब हमारी दुकानें ही स्वदेशी होंगी, तभी उनमें बिकने वाला सामान भी स्वदेशी होगा। यह बात शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। गौतम बुद्ध मार्ग स्थित व्यापार भवन में आयोजित हुई बैठक में बुद्धेश्वर परिक्षेत्र के प्रभारी राम शंकर राजपूत ने बताया कि 35 वर्ष पूर्व बनी दुकानों को LDA द्वारा व्यापारियों को नोटिस भेजी जा रही है। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

यह तो LDA के अधिकारियों के व्यापारियों का उत्पीड़न है। चारबाग, गुरुनानक मार्केट, अमीनाबाद मोहन मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि हमारी दुकानें लगभग 70 वर्ष पुरानी हैं। इसलिए नगर निगम द्वारा हमें मालियत (स्वामित्व अधिकार) प्रदान किया जाना चाहिए। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न पर भी चिंता व्यक्त की गई।

ये भी पढ़े

कई मर्दों से था ‘रिश्ता’ लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर मार डाला

बैठक में सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि एलडीए व नगर निगम द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया, तो व्यापार मंडल एक व्यापक आंदोलन करेगा। बैठक में राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, देवेन्द्र गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अभिषेक खरे, भारत भूषण गुप्ता, शशी शुक्ला सुशील तिवारी, महिला व्यापार मंडल प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निहारिका सिंह इमरान कुरैशी अरुण अवस्थी, जीएस सेठी राजेश वर्मा नीलेश, विशाल अग्रवाल शेर सिंह रविन्द्र यादव विजय निर्वाण पिंटू गुप्ता राजू शुक्ला सिद्धार्थ गुप्ता अजय सक्सेना सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More