महंगाई भत्ता भुगतान के लिए संघ व चीनी मिलों ने खोला मोर्चा

Untitled 17 copy 1
  • सात को संघ मुख्यालय पर प्रदर्शन और मंत्री आवास तक होगी पदयात्रा
  • 30 अक्टूबर से चीनी मिलों में काली पट्टी बांधकर हो रहा विरोध प्रदर्शन

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ एवं चीनी मिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते का भुगतान कराने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। इसके तहत चीनी मिल अधिकारी परिषद और चीनी मिल और आसवनी वेलफेयर एसोसिएशन ने सात नवंबर को चीनी मिल संघ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर गन्ना मंत्री के आवास तक पैदल मार्च करने का ऐलान किया है। अधिकारी और कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का तत्काल भुगतान कराया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर वह टूल डाउन और पेन डाउन की कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

ये भी पढ़े

गजबः अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

चीनी मिल अधिकारी परिषद और चीनी मिल एवं आसवनी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की 24 सहकारी चीनी मिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों का बकाया 17 प्रतिशत मंगाई भत्ता एवं अन्य मांगे पूरी नहीं की गई है। इन मांगों को लेकर चीनी मिलो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 30 अक्टूबर से छह नवंबर तक हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सात नवंबर को प्रदेश की सभी चीनी मिलों के हजारों अधिकारी और कर्मचारी राजधानी लखनऊ पहुंचकर सहकारी चीनी मिल संघ के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संघ के मुखिया को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़े

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

चीनी मिल अधिकारी परिषद के अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह एवं चीनी मिल व आसवानी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम ने बताया कि संघ मुख्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने के उपरांत समस्त कर्मचारी और अधिकारी संघ मुख्यालय से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के आवास तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सात नवंबर तक उनकी तीन मांगों को नहीं माना गया तो सभी सहकारी चीनी मिलों में अधिकारी और कर्मचारियों को टूल डाउन और पेन डाउन की कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

ये भी पढ़े

नेहा कुमारी बनी नेहा अंसारी, लिव-इन के बाद मंदिर में हिंदू रीति से की शादी

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More