‘रन फॉर यूनिटी’ तिरंगाः तिरंगा लेकर दौड सैकड़ों लोग

Scorching heat
  • राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखायी हरी झंडी
  • राजधानी के दूसरे क्षेत्रों में और स्कूलों में भी हुए कई आयोजन

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर प्रदेश भर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स ने भी इस दौड़ पर हिस्सा लिया। राजधानी में भी तमाम जगहों पर इस मौके पर कई आयोजन किए गए जिस पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हैदराबाद और जूनागढ़ के निजाम भारत में शामिल होने के लिए आनाकानी कर रहे थे, तब सरदार पटेल ने उन्हें समझाया का काम किया। उन्होंने 563 राज्यों (रियासतों) को खंड भारत का हिस्सा बनाया। वहीं इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक बनाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करेगा।

सूबे के दूसरे उप मुख्यमंत्री हैं बृजेश पाठकः चुपचाप अपने कार्य को अंजाम देने में व्यस्त पाठक का नाम भी जबरिया विवादों में उछाला जा रहा है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

राजधानी के अलावा काशी और बरेली में पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। गोंडा में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने स्कूलों के सामने वंदे मातरम् गाया। प्रयागराज कमिश्नर सौम्या अग्रवाल बारिश में भीगती हुईं पैदल चलीं।

वहीं राजधानी के चिनहट क्षेत्र के संवाददाता के मुताबिक :  सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर सुबह इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में एक भव्य परेड निकाली गई। परेड के दौरान पुलिस के जवान और डायमंड स्कूल बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एकता दिवस पर यह रैली एल्डिको तिराहे तक गई और एल्डिको तिराहे पहुंचकर पुलिस और स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के जय घोष के साथ संपन्न हुआ। इस परेड में महिला पुलिसकर्मी भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने भारत की बेटियों की शक्ति एवं साहस का प्रदर्शन भी किया।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More
ABIS Founders' Day
Education Uttar Pradesh

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली बी.के. त्रिपाठी बोले- सहयोग से विद्यालय का सपना हो रहा साकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ABIS Founders’ Day :  नौतनवां के बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में […]

Spread the love
Read More