राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं : राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं”।  अब 2027 के चुनाव में छक्के मारते हुए तीसरी बार सीएम बनेंगे। शनिवार को स्थानीय एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय रक्षा […]

Read More